पड़ोसी ही बने जान के दुश्मन: गली के पानी ने उगलवाई गोलियां!”

भोपाल / ग्वालियर/ 15 दिसंबर 2025

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की अशोक कॉलोनी में गली में पानी फैलने जैसी मामूली बात ने भयावह रूप ले लिया। दो पड़ोसी पक्ष, सूरज/आकाश दुबे और सुनील/जितेंद्र गोस्वामी, के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। हालात बिगड़ने पर सुनील गोस्वामी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जबकि जितेंद्र गोस्वामी ने रॉड से वार किया। इस हिंसा में दुबे पक्ष के कई लोगों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को पत्थरबाजी करते और एक व्यक्ति को बंदूक ताने हुए साफ देखा जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फायरिंग की घटना की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज के लिए भी चिंताजनक संकेत है, जहां छोटी-सी बात पर पड़ोसी, पड़ोसी की जान के दुश्मन बन गए!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!