“नरसिंहपुर में दुग्ध समृद्धि अभियान और जल संचय गतिविधियों की जोरदार शुरुआत”!

नरसिंहपुर, 15 दिसम्बर 2025:
नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह ने आगामी 17 दिसम्बर से शुरू होने वाले दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण की समीक्षा की और अभियान को सफल बनाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीम को आवश्यक निर्देश दिए। अभियान जिले के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और दुग्ध उत्पादन को नई ऊँचाईयों तक ले जाएगा।

इस चरण में जिले के 13,547 पशुपालक और 87,313 गोवंश एवं भैंसवंशी पशु शामिल हैं। विशेष रूप से उन पशुपालकों सेऋ संपर्क किया जाएगा जिनके पास 5 या 9 पशु हैं। अभियान में 43 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी और 172 गौ-सेवक शामिल हैं। सभी कर्मियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा “सार्थक संवाद” के लिए प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे पशुपालकों की समस्याओं को समझकर प्रभावी समाधान प्रदान कर सकें।

उप संचालक पशुपालन विभाग नरसिंहपुर, डॉ. सुनील कुमार ब्रजपुरिया ने बताया कि टीम घर-घर जाकर पशुओं की नस्ल सुधार, संतुलित आहार, पोषण प्रबंधन और बीमारियों की रोकथाम संबंधी जानकारी साझा करेगी। अभियान सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश की निगरानी में संचालित होगा।

 

साथ ही, “जल ही जीवन है” थीम पर जल संचय अभियान के तहत चांवरपाठा स्थित झरना में 83 बोरियों का बंधान किया गया। यह कार्य मप्र जनअभियान परिषद, नवांकुर संस्था, स्वामी साधना समिति बिल्थारी और भारद्वाज जनकल्याण समिति ईश्वरपुर के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। अभियान 31 दिसम्बर 2025 तक जिले में जारी रहेगा और नदी, नाले, झरनों आदि में जल संचय के प्रयास किए जा रहे हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!