नरसिंहपुर / 4 दिसंबर 2025
जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देश पर गुरुवार को आबकारी विभाग ने करेली वृत्त में बड़ी कार्रवाई की।
जिला आबकारी अधिकारी बृजेन्द्र कोरी के मार्गदर्शन और कंट्रोल रूम प्रभारी बी.एल. उइके के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से 1920 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 17 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद की गई।
विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. उइके, रविन्द्र जैन, आबकारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार, परि. उपनिरीक्षक आकांक्षा धनोतिया, मुख्य आरक्षक सदर सिंह बरकड़े सहित टीम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
#Narsinghpur








