फफूंद लगी मिठाई गरीबों में बांटी! खुद को VIP बताने वालों की करतूत उजागर, समाजसेवी संतोष सिंह राठौर ने खोली पोल!”

भोपाल/ ग्वालियर / 4 दिसंबर 2025

ग्वालियर – अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार, 3 दिसंबर की रात बेहद शर्मनाक घटना सामने आई। खुद को ‘VIP दानवीर’ बताने वाले कुछ लोग सफेद रंग की कार से पहुंचे और गरीबों व भिक्षा मांगने वालों को फफूंद लगी, कई दिनों पुरानी मिठाइयाँ बांटकर फरार हो गए।

मंदिर से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी संतोष सिंह राठौर ने इस शर्मनाक हरकत का भंडाफोड़ किया। उनके अनुसार..
मंदिर परिसर में मौजूद गरीबों को ये सड़ी हुई मिठाइयाँ खिलाई गईं, जिससे कुछ लोग उल्टियाँ करने लगे।

मंदिर के गार्ड यादव ने भी एक मिठाई का डिब्बा दिखाते हुए बताया कि पैकेट पूरी तरह खराब और फफूंद से भरे हुए थे।

संतोष सिंह राठौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे दिखावटी ‘दानवीरों’ को कड़ा संदेश देते हुए कहा..

“गरीबों पर दया दिखाने के नाम पर जहर मत परोसिए। दान का दिखावा करने के लिए उनकी सेहत से खिलवाड़ न करें।”

उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति भगवान के मंदिर में या गरीबों के बीच ऐसा विषैला, खराब खाद्य-सामग्री न बांटे, क्योंकि यह दान नहीं बल्कि अमानवीयता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!