⭐ सड़क हादसों से हड़कंप, अस्पताल निरीक्षण में अधिकारियों की सख्ती!”

 

नरसिंहपुर / 4 दिसंबर 2025

1️⃣ तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्राली से टकराई, युवक गंभीर घायल

ग्राम रांकई निवासी मोहन यादव (25) तूमड़ा अपनी ससुराल जा रहा था। गाडरवारा के पास कामती–पिठेहरा रोड पर उसकी बाइक खड़ी ट्राली से टकरा गई। हादसे में उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

——————————————————————————

2️⃣ खेत जा रहे युवक का वाहन फिसला, लोकेश गोंड घायल

थाना गाडरवारा अंतर्गत ग्राम सलैया निवासी लोकेश गोंड खेत में काम करने जा रहा था। रास्ते में दो-पहिया वाहन फिसल जाने से वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया।

——————————————————————————–

 

3️⃣ जिला अस्पताल का निरीक्षण: अनियमितताएँ देख सिविल सर्जन ने लगाई फटकार

जिला अस्पताल में सुबह सिविल सर्जन राजकुमार चौधरी, आरएमओ राहुल नेमा और मैट्रन/सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अंजना रैकवार द्वारा रूटीन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ वार्डों में अनियमितताएँ मिलने पर सिविल सर्जन ने वार्ड बॉय और नर्सिंग स्टाफ को फटकार लगाई तथा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया!

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!