दशहरा पर्व पर राजपूत समाज व करणी सेना करेगी शस्त्र पूजन और मिलन समारोह

नरसिंहपुर, 29 सितम्बर।
दशहरा पर्व के अवसर पर राजपूत समाज एवं करणी सेना द्वारा स्थानीय चाणक्य विद्यापीठ, जरजोला रोड स्थित विद्यालय परिसर में 02 अक्टूबर, दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे से शस्त्र पूजन एवं राजपूत मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन से होगी। इसके पश्चात पारंपरिक रीति से शस्त्र पूजन संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर राजपूत क्षत्रिय सभा के तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपूत एवं राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष  अर्जुन सिंह राजपूत ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं एवं करणी सेना के नवयुवकों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों। जिन राजपूत भाइयों के पास अपने शस्त्र हैं, वे उन्हें पूजन हेतु साथ लेकर आएं।

दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है। ऐसे में समाज के लोग इस आयोजन में शामिल होकर अपनी एकता और परंपराओं का परिचय दें।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!