1 किलोमीटर का कीचड़ भरा रास्ता बना मुसीबत, स्कूली बच्चों की राह कठिन”!

 

नरसिंहपुर / 29 सितंबर 2025

गंधारन बगीचा डेढ़वारा मार्ग बना मुसीबत, कीचड़ से परेशान स्कूली बच्चे और ग्रामीण

देवरी कलां ग्राम पंचायत अंतर्गत गंधारन बगीचा डेढ़वारा वाला लगभग 1 किलोमीटर लंबा मार्ग बदहाल स्थिति में है। यह रास्ता पूरी तरह कच्चा होने के कारण बरसात में कीचड़ से भर गया है।

राहगीरों को तो भारी दिक्कतें होती ही हैं, वहीं स्कूली बच्चों को भी प्रतिदिन आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। करबला के पीछे से निकलने वाला यह रास्ता ग्रामीणों की मुख्य आवाजाही का साधन है, लेकिन लंबे समय से पक्की सड़क नहीं बनने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ही इस मार्ग को पक्का बनाने की मांग की है ताकि बच्चों और आमजन को राहत मिल सके!

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!