*हाय पैसा! हाय पैसा! क्या चंद रुपयों के लिए इंसानियत भी भूल गए? बच्चों के अप्पे में निकला कीड़ा मत जाना इस प्रतिष्ठान में पूरी खबर पोलखोल पर !*

नरसिंहपुर !18 नवंबर 2026
नरसिंहपुर। शहर के गोकुल नगर निवासी देवेश ने एक खाद्य प्रतिष्ठान से खरीदे गए अप्पे की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की है। देवेश के अनुसार, आज शाम करीब 6:30 बजे वह नाद ब्रह्म इटली अष्टांग चिकित्सालय के पास स्थित दुकान पर पहुंचे थे।

उन्होंने बच्चों के लिए अप्पे पैक करवाए और कॉफी भी पी। अप्पे की पैकिंग के लिए दुकानदार द्वारा 10 रुपये अतिरिक्त लिए गए। देवेश ने ऑनलाइन भुगतान किया और घर लौट आए।

घर पहुंचकर उन्होंने बच्चों को अप्पे खाने के लिए दिए। कुछ अप्पे खाने के बाद जब उनकी नजर एक अप्पे पर पड़ी तो उसमें कीड़ा दिखाई दिया।

देवेश का आरोप है कि अप्पे की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी।

इस घटना के बाद उन्होंने पोलखोल न्यूज़ से संपर्क कर अपनी शिकायत साझा की।

अब सवाल यह है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर संबंधित प्रतिष्ठान में कितनी सावधानी बरती जा रही है? मामले में दुकानदार का पक्ष और खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी।

पूरी खबर पोलखोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!