नरसिंहपुर ! 18 नवंबर 2026
नरसिंहपुर में ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी संघ का धरना 18 नवंबर को भी जारी रहा। सुबह 10 बजे धरना स्थल पर महज चार किसान मौजूद मिले। किसान नेता प्रतीक शर्मा से पोलखोल न्यूज़ की मुलाकात नहीं हो सकी।
किसान नीरज साहू ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा से हुई बातचीत के अनुसार, आज 18 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तावित किसानों और गन्ना मिल मालिकों की बैठक टल गई है। अब यह बैठक 19 नवंबर को होने की संभावना है।
आखिर आज किसानों की क्या रणनीति है? आंदोलन को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाएंगे और 19 नवंबर की बैठक से किसानों को क्या उम्मीदें हैं?
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट, सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।
पोलखोल न्यूज़ | जनता की आवाज़, आपके साथ।








