नरसिंहपुर जिले में गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी संघ का धरना लगातार जारी है। 18 नवंबर को भी किसान अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे रहे।
इस दौरान किसान नेता प्रतीक शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल से एक रुपया भी कम मंजूर नहीं है। उनका कहना है कि ₹599 नहीं, किसानों को पूरे ₹600 ही चाहिए।
वहीं जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी किसानों की अगली रणनीति क्या होगी, आंदोलन को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा और अपनी मांगों को लेकर किसान आगे कौन से कदम उठाने की तैयारी में हैं, इन तमाम मुद्दों पर किसान नेता प्रतीक शर्मा ने अपनी बात रखी।
इधर, 18 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय में किसानों और गन्ना मिल मालिकों के बीच प्रस्तावित बैठक टलने की जानकारी सामने आई है।
क्या 19 नवंबर की बैठक में किसानों की मांगों पर कोई सहमति बन पाएगी? मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किसान क्या रणनीति बना रहे हैं?
और आंदोलन का अगला कदम क्या होगा?
देखिए 18 नवंबर का पूरा किसान आंदोलन अपडेट और किसान नेता प्रतीक शर्मा का बड़ा बयान, सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।
पोलखोल न्यूज़ | जनता की आवाज़, आपके साथ।








