नरसिंहपुर ! 14 मई 2026
नरसिंहपुर जिले की 12 वर्षीय छवि विश्वकर्मा आज सोशल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
मलाह पिपरिया निवासी पिता शिवराम विश्वकर्मा की बेटी छवि “नन्ही रिपोर्टर” के नाम से जानी जाती हैं और कम उम्र में ही बड़े-बड़े अधिकारियों व नेताओं के इंटरव्यू लेकर चर्चा में हैं।
छवि अब तक कलेक्टर रजनी सिंह, एसपी ऋषिकेश मीना और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल जैसे दिग्गजों के इंटरव्यू कर चुकी हैं। उनकी बेबाक सवाल पूछने की शैली और आत्मविश्वास लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। 🎤🔥
हाल ही में छवि अपने भाई के साथ पोलखोल ऑफिस पहुंचीं, जहां पोलखोल टीम ने उनका विशेष इंटरव्यू लिया।
बातचीत में छवि ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ रिपोर्टिंग का काम भी पूरी लगन से करती हैं और भविष्य में बड़ी पत्रकार बनना चाहती हैं। 📚🎥
कम उम्र में छवि की यह सफलता जिले के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
👉 देखिये पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू सिर्फ पोलखोल पर…
- #Polkhol #Narsinghpur #NanhIReporter #ChhaviVishwakarma #ExclusiveInterview








