*दर्शक ने भेजी फोटो, इतवारा बाजार रोड पर अवैध शराब बिक्री का दावा!*

नरसिंहपुर:! 29 जून 2026  शहर के इतवारा बाजार रोड क्षेत्र से कथित अवैध शराब बिक्री से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो पोलखोल को एक दर्शक द्वारा भेजी गई है।

 

दर्शक के अनुसार, फोटो में एक युवक हाथ में शराब की बोतल लिए दिखाई दे रहा है।

 

वहीं पास में खड़े एक दुपहिया वाहन पर छोटे नाबालिग बच्चे भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य बाइक पर कुछ युवक बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

फोटो भेजने वाले व्यक्ति का दावा है कि उक्त क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है, लेकिन अब तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हालांकि, पोलखोल इस वायरल फोटो और दर्शक द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

यदि इस मामले में पुलिस या आबकारी विभाग का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!