*TOP NEWS | 1 सितंबर 2026 | नरसिंहपुर की आज की 5 बड़ी खबरें | पोलखोल न्यूज़!*

नरसिंहपुर ! 1 सितंबर 2026

(1.)बारिश में बदहाल हुआ पांजरा का कच्चा मार्ग
ग्राम पांजरा के टपरिया मोहल्ले की ओर जाने वाला कच्चा मार्ग बारिश के चलते कीचड़ और फिसलन से बदहाल हो गया है। ग्रामीणों ने मार्ग के दुरुस्तीकरण की मांग की है।

(2.) ट्रीली कंपनी में कर्मचारियों से मारपीट के आरोप
ट्रीली कंपनी के कर्मचारी संजीव लोनी ने कंपनी मालिक पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

(3) करकबेल में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ठेमी थाना क्षेत्र के करकबेल गांव में अजय प्रजापति उर्फ बस्सू प्रजापति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

 

(4). अवैध शराब और ओवररेट बिक्री के आरोपों को लेकर ज्ञापन
बहुजन चेतना विकास मोर्चा ने जिले में कथित अवैध शराब बिक्री और ओवररेट बिक्री के आरोप लगाते हुए कलेक्टर एवं जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने कार्रवाई नहीं होने पर सात दिन बाद जिला आबकारी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।

 

(5.) किसानों के लिए जरूरी खबर, 15 सितंबर से शुरू होंगे पंजीयन
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा बेचने के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक होंगे। सिकमी और बटाईदार किसानों को निर्धारित प्रारूप में अनुबंध 15 सितंबर से पहले करना जरूरी होगा। इसके बाद किया गया अनुबंध इस वर्ष के समर्थन मूल्य पंजीयन और बिक्री के लिए मान्य नहीं होगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!