नरसिंहपुर। 23 जून 2026 शहर के स्टेशनगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना स्टेशनगंज में दर्ज करा दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरत विश्वकर्मा निवासी भटिया टोला वेल्डिंग का कार्य करते हैं। रविवार 21 जून 2026 को वे मंडी रोड स्थित विकास मिश्रा के यहां टीन शेड का कार्य करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी।
विकास मिश्रा द्बारा पोलखोल को बताया गया कि दोपहर करीब 12:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति गयादत्त वार्ड, स्टेशनगंज स्थित राधारमण मॉल के पीछे से खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
पीड़ित भरत विश्वकर्मा ने घटना की शिकायत थाना स्टेशनगंज, नरसिंहपुर में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर मामले की जांच में जुट गई है।
अपील: यदि किसी व्यक्ति को सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्ध के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना स्टेशनगंज पुलिस या पीड़ित पक्ष से संपर्क करें, ताकि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हो सके।
नोट – खबर फोटो जानकारी पोलखोल के दर्शक विकास मिश्रा द्वारा भेजी गई.. जानकारी के आधार पर…








