नरसिंहपुर। 24 जून 2026 जिले के सालीचौका पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सहावन टोला निवासी दो परिवारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अलग-अलग मामलों में न्याय की गुहार लगाई। पहले मामले में आवेदिका विनय बाई अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उनके पुत्र ने गांव के एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि जब उनके पुत्र ने रुपये वापस मांगे, तो संबंधित व्यक्ति ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की तथा झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी।
आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया!








