*सुभाष पार्क चौराहे पर बस की लापरवाही! डिश टीवी के तार बस में फंसे, पीछे लेकर तोड़ती हुई निकली बस!*

नरसिंहपुर। 27 सितम्बर 2026 रविवार दोपहर करीब 2 बजे सुभाष पार्क चौराहे पर एक बस चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक बस निकालने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि ‘मां शारदा’ लिखी बस मेन रोड की ओर बढ़ रही थी, तभी बस की छत पर ऊपर से गुजर रहे डिश टीवी के तार फंस गए।

 

तार फंसने का पता चलने के बाद चालक ने बस को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे लेना शुरू कर दिया। इस दौरान बस के साथ तार भी खिंचते गए और कुछ तार टूट गए। इसके बाद चालक बस को पीछे की ओर रेस्ट हाउस मार्ग की तरफ ले जाकर वहां से निकल गया।

 

मामले में सवाल यह भी उठ रहा है कि सुभाष पार्क स्थित पुलिस सहायता केंद्र के आसपास उस समय कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। हालांकि वीडियो बनाए जाने के दौरान सहायता केंद्र पर एक पुलिसकर्मी मौजूद दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने बस चालक को रोकने या समझाने का प्रयास नहीं किया।

 

गनीमत रही कि बस के रास्ते में कोई विद्युत तार नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

 

पूरे घटनाक्रम का वीडियो पोलखोल न्यूज़ के पास मौजूद है। देखिए पूरी खबर और वीडियो।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!