नरसिंहपुर ! 27 सितम्बर 2026
गोटेगांव। नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते नरसिंहपुर-जबलपुर मार्ग पर स्थित झांसीघाट पुल के ऊपर पानी आ गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पुल से आवागमन बंद कर दिया है। वाहन चालकों और राहगीरों से पुल की ओर न जाने तथा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।








