नरसिंहपुर। 27 सितम्बर 2026 जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन नरसिंहपुर द्वारा जिला स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर बालक-बालिका योगासन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बोहानी में किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सचिन तिवारी के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एस.के. चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रभुनारायण पटेल, जिला सचिव दीपक चौबे, योग प्रशिक्षक रोहित कीर तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी की योग प्रभारी वंदना मैडम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
चैंपियनशिप में बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के उपरांत चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में जवाहर नवोदय विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का समापन हुआ।








