नरसिंहपुर। 11 सितम्बर 2026 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार, 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का असर नरसिंहपुर जिले में भी देखने को मिला।
बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे।
हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।








