*कब्जा मुक्ति की कार्रवाई के दौरान झूमाझटकी का आरोप, राजस्व टीम के साथ गए मुकेश श्रीवास्तव ने लगाया मारपीट का आरोप!*

नरसिंहपुर | 11 सितम्बर 2026: सिद्ध बाबा ट्रस्ट से जुड़े भूमि विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। आवेदक मुकेश श्रीवास्तव का आरोप है कि वे तहसीलदार के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम के साथ भूमि से कथित अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, जहां उनके साथ झूमाझटकी हुई।

राजस्व विभाग की महिला आरआई मंजू विश्वकर्मा ने पोलखोल न्यूज़ से फोन पर बातचीत में बताया कि मौके पर विवाद की स्थिति बनी थी। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की जाएगी।

भूमि विवाद को लेकर मामला पहले से राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है। उपलब्ध आदेश में ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर अतिक्रमण के आरोप अपीलार्थी के पक्ष से लगाए गए हैं। इन आरोपों पर ट्रस्ट/उत्तरवादी पक्ष का बयान फिलहाल उपलब्ध नहीं है। उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

देखिए पूरी खबर पोलखोल न्यूज़ पर। खबर कानून के दायरे में और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!