नरसिंहपुर। 1 अक्टूबर 2026 ग्राम पंचायत चीलाचोन कला में सड़क पर कीचड़ और मच्छरों की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। एक ग्रामीण ने पोलखोल न्यूज़ को तस्वीर भेजकर गांव की स्थिति से अवगत कराया है। तस्वीर में रास्ते पर कीचड़ जमा दिखाई दे रहा है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होने की बात कही गई है!
ग्रामीण के अनुसार, क्षेत्र में जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के संबंध में पंचायत प्रशासन का अपेक्षित ध्यान नहीं है, जिसके चलते परेशानी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से सड़क पर जमा कीचड़ की समस्या का समाधान कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
पोलखोल न्यूज़ द्वारा प्राप्त तस्वीर के आधार पर सामने आई इस समस्या को संबंधित पंचायत प्रशासन के संज्ञान में लाने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।








