ब्रेकिंग पोलखोल | पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोटेगांव के पूर्व विधायक एनपी के बेटे पर दर्ज एफ आई आर वायरल रील स्टंट मामले में कार्रवाई चलती फॉर्च्यूनर से स्टंट का वायरल वीडियो: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर FIR दर्ज!

नरसिंहपुर। 1 अक्टूबर 2026 चलती फॉर्च्यूनर कार का गेट खोलकर स्टंट करने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गोटेगांव पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता एनपी प्रजापति के पुत्र नीर प्रजापति के खिलाफ थाना मुंगवानी में FIR दर्ज की गई है।

 

जानकारी के अनुसार, मामले में धारा 281 और 285 BNS की धाराऐं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार नीर प्रजापति पर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने तथा वाहन से स्टंट करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

 

वायरल वीडियो में एक युवक चलती फॉर्च्यूनर के खुले गेट पर लटककर स्टंट करता नजर आया था। वीडियो में पीछे पुलिस वाहन भी दिखाई दे रहे थे।

 

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले को लेकर सवाल उठे थे।

FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर है। मामले में लगाए गए आरोपों और धाराओं की पुष्टि पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर की गई है।

ब्रेकिंग पोलखोल: वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने व स्टंट के आरोप में कार्रवाई।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!