नरसिंहपुर। 1 अक्टूबर 2026 गांधी चौराहे स्थित भाजपा कार्यालय के सामने गुरुवार सुबह एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पोलखोल न्यूज़ को एक दर्शक द्वारा भेजी गई तस्वीर में एक स्ट्रीट डॉग भाजपा के झंडे में लिपटा हुआ नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात शरारती तत्व ने कुत्ते के ऊपर भाजपा का झंडा डाल दिया। इसके बाद वह कुत्ता भाजपा कार्यालय के ठीक सामने कुछ देर दिखाई दिया। दर्शक ने इस पूरे दृश्य की तस्वीर खींचकर पोलखोल न्यूज़ को भेजी।
तस्वीर सामने आते ही इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। व्यंग्य के अंदाज में कहें तो सुबह-सुबह गांधी चौराहे पर “बिना किसी पद, परिचय और सदस्यता के एक नया झंडाधारी” जरूर नजर आ गया।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कुत्ते के ऊपर झंडा किसने और किस उद्देश्य से डाला। मामले में किसी व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आई है। इसलिए इसे फिलहाल अज्ञात शरारती तत्व की हरकत के रूप में ही देखा जा रहा है।
पोलखोल न्यूज़ को प्राप्त तस्वीर के आधार पर खबर प्रकाशित की जा रही है। तस्वीर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।








