*नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में ब्रह्माकुमारीज के 10 सदस्यों ने किया रक्तदान, शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रहित!*

नरसिंहपुर | 11 अक्टूबर 2026 पोलखोल न्यूज़
नरसिंहपुर में सांदीपनि विद्यालय के भव्य लोकार्पण समारोह के दौरान सामाजिक सेवा और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में शिक्षा प्रभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इसमें ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 10 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन एवं ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की ओर से मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।

समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सांसद चौधरी दर्शन सिंह, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के माध्यम से शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारीज के सदस्यों की इस पहल को मानवता और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है।

पोलखोल न्यूज़ | जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!