*पुण्य स्मृति में मानव सेवा | गणेश देवस्थानम् में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, मरीजों को मिला नया सहारा!*

नरसिंहपुर। 30 जून 2026 श्री गणेश देवस्थानम्, सिद्धपीठ नरसिंहपुर में संस्थापक स्वर्गीय पंडित कृष्ण कुमार पुरोहित की पुण्य स्मृति में धार्मिक आयोजन एवं विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 

शंकराचार्य नेत्र चिकित्सालय, परमहंसी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान दर्जनों मरीजों में मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों की पहचान हुई। ऐसे सभी मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए शंकराचार्य नेत्र चिकित्सालय, परमहंसी भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक ऑपरेशन किया जाएगा।

 

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का अभिषेक, पूजन, आरती एवं प्रसाद ग्रहण कर स्वर्गीय पंडित कृष्ण कुमार पुरोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवा और श्रद्धा के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक शामिल हुए।

 

देखिए श्री गणेश देवस्थानम्, सिद्धपीठ नरसिंहपुर से पोलखोल न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!