नरसिंहपुर ! 9 सितम्बर 2026
नरसिंहपुर/गोटेगांव। थाना गोटेगांव अंतर्गत एक ग्राम की रहने वाली युवती ने अपने नाम से फर्जी Instagram ID बनाए जाने की शिकायत की है। युवती ने 9 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा।
युवती का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम और पहचान का इस्तेमाल करते हुए Instagram पर फर्जी आईडी बना ली है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से अन्य लोगों को मैसेज किए जा रहे हैं, जिससे युवती को परेशानी और सामाजिक रूप से असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
युवती के अनुसार, उसने इस संबंध में 7 सितंबर को थाना गोटेगांव पहुंचकर शिकायत की थी। वहां से उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय नरसिंहपुर में शिकायत देने के लिए कहा गया। इसके बाद युवती ने 9 सितंबर को SP कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की और फर्जी Instagram ID संचालित करने वाले व्यक्ति का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की।
अब पुलिस द्वारा शिकायत की जांच और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े तथ्यों की पड़ताल किए जाने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।








