नरसिंहपुर ! 26 जून 2026 रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकराह में सांप के काटने से 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान 15 वर्षीय बच्ची घर से पानी लेने गई थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल तेंदूखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया।
जिला अस्पताल नरसिंहपुर में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।








