*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल नरसिंहपुर आएंगे₹502 करोड़ की RTE फीस प्रतिपूर्ति, सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण और ₹175 करोड़ के विकास कार्य* ===================== *शहर में यातायात मार्ग बदले, भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित!*

 

 

नरसिंहपुर, 10 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर आएंगे। इस दौरान वे शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे तथा शिक्षा, विद्यार्थियों और जिले के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस प्रतिपूर्ति के लिए प्रदेश के 20,456 अशासकीय विद्यालयों को ₹502 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। इससे 8 लाख 19 हजार से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

 

42.52 करोड़ की लागत से बना आधुनिक सांदीपनि विद्यालय
नरसिंहपुर में लगभग ₹42.52 करोड़ की लागत से शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का चार मंजिला नवीन भवन तैयार किया गया है। इसकी क्षमता 2,400 विद्यार्थियों की है। मुख्यमंत्री विद्यालय भवन का लोकार्पण करने के साथ विद्यालय को प्राप्त 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण तथा विद्यार्थियों से संवाद भी प्रस्तावित है।

विद्यालय में डिजिटल कक्षाओं, कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, डांस एवं म्यूजिक रूम सहित आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में मल्टीपरपज हॉल, खेल मैदान, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट, पेयजल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
जिले में 175.14 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान नरसिंहपुर जिले में कुल ₹175.14 करोड़ के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें ₹80.70 करोड़ के 10 कार्यों का लोकार्पण और ₹94.44 करोड़ के 21 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, नल-जल योजनाएं, शैक्षणिक भवन, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोगशालाएं, छात्रावास निर्माण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार शामिल है। तेंदूखेड़ा में ₹11.28 करोड़ की लागत से 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके अलावा नरसिंहपुर, चीचली और बारहबड़ा में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 50-50 सीटर छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा।

 

*मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का निरीक्षण*
=====================

*पोलखोल*
मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

अधिकारियों ने सांदीपनि विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सुबह 11:05 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और सुबह 11:55 बजे नरसिंहपुर के खैरी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे खैरी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

 

*11 अक्टूबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव*
========================
*पोलखोल*

*🗺️ नरसिंहपुर ट्रैफिक एडवाइजरी – 11 अक्टूबर (रविवार)*
*समय: सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक*

* *प्रतिबंधित:*
– 6 पहिया और उससे बड़े सभी मालवाहक वाहन – शहर में NO एंट्री
–

* *कार / 4-पहिया के लिए परिवर्तित मार्ग:*

– शहर से सागर/बरमान/करेली जाने के लिए → *नरसिंह मंदिर के पीछे तालाब → कपूरी फाटक मार्ग*
– करेली से शहर आने के लिए →

*कपूरी फाटक रोड / विपतपुरा / स्टेशन मार्ग*
–

*🅿️ पार्किंग व्यवस्था (CM कार्यक्रम):*

– बसें और कार्यक्रम वाले वाहन → *टट्टा पुल से खैरी – चावरा विद्यापीठ के बाजू में नवीन अग्रवाल का खेत*
–
–
– VIP (सांसद/विधायक/पदाधिकारी) → *चावरा विद्यापीठ के अंदर*
–
– शहर से आने वाले 2-पहिया / 4-पहिया → *सांदीपनि स्कूल के पास पूर्व दिशा में बायीं ओर*

*अपील:*
ऑटो चालक चौराहों पर सवारी न बैठाएं, सड़क किनारे वाहन न खड़ा करें, अनावश्यक 4-पहिया उपयोग से बचें।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!