*नरसिंहपुर में तेज आवाज वाले बाइक साइलेंसरों पर चला बुलडोजर, सैकड़ों साइलेंसर नष्ट = ASP संदीप भूरिया ने यातायात नियमों को लेकर क्या कहा? देखिए पोलखोल पर पूरी खबर!*

नरसिंहपुर, 9 अक्टूबर 2026। शहर में तेज आवाज करने वाले मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार को शहर के सुभाष पार्क में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सैकड़ों बाइक साइलेंसरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संदीप भूरिया, एसडीओपी देवेंद्र प्रताप सिंह, यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी और कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यातायात पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य तेज आवाज करने वाले साइलेंसरों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना और यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरूक करना बताया गया।

ASP संदीप भूरिया ने क्या कहा?
इस विशेष अभियान और यातायात नियमों को लेकर ASP संदीप भूरिया ने अपनी बात रखी। तेज आवाज वाले साइलेंसरों के खिलाफ कार्रवाई, नियमों के पालन और वाहन चालकों के लिए पुलिस के संदेश को जानने के लिए देखिए पोलखोल की यह विशेष रिपोर्ट।

 

पोलखोल न्यूज़ – निष्पक्ष • निर्भीक जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!