*नरसिंहपुर में किसानों का 7 सूत्रीय मांग पत्र, फसल मुआवजा-बीमा क्लेम से लेकर गन्ना मूल्य बढ़ाने तक उठाई आवाज़ देखिए, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने क्या कहा? पूरी खबर पोलखोल न्यूज़ पर!*

नरसिंहपुर। 9 अक्टूबर 2026 राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला नरसिंहपुर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खरीफ फसलों के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने, फसल बीमा क्लेम दिलाने, गन्ने का खरीदी मूल्य 700 रुपये करने, चिनकी-बौरासी बैराज परियोजना से छूटे गांवों को जोड़ने, पेयजल संकट दूर करने, तेंदूखेड़ा में खाद गोदाम शुरू कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधारने सहित 7 सूत्रीय मांगें रखी गईं।

किसान संगठन ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के साथ प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

देखिए, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने क्या कहा? पूरी खबर पोलखोल न्यूज़ पर!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!