*नरसिंहपुर रेडक्रॉस सोसायटी की सालभर की सेवा गतिविधियों का लेखा-जोखा, पत्रकार वार्ता में दी गई जानकारी देखिए पूरी खबर पोलखोल पर!* *पोल खोल न्यूज़ | नरसिंहपुर*

पोल खोल न्यूज़ | नरसिंहपुर ! 26 नवंबर 2026
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा नरसिंहपुर द्वारा वर्ष 2025-26 एवं 2026 में किए गए सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी पत्रकार वार्ता के माध्यम से साझा की गई।

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गांधी जयंती एवं कुष्ठ रोग दिवस पर कुष्ठ रोगियों को स्वच्छता किट वितरण, क्षय रोगियों को पोषण आहार किट उपलब्ध कराने, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं महिला कर्मियों के सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण एवं 20 क्षय रोगियों को पोषण आहार किट प्रदान की गईं। सेवा दिवस पर सफाईकर्मियों, मजदूरों एवं अन्य समाजसेवियों का सम्मान किया गया। बरमान वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।

इसके अलावा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर एनसीसी कैडेट्स, कॉलेज विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने का प्रशिक्षण दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 250 बुजुर्ग लाभान्वित हुए। वहीं 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शहर में भ्रमण कर 43,630 रुपये की सहायता राशि एकत्रित की गई, जिसे कलेक्टर को सौंपा गया। सोसायटी द्वारा लगभग 250 आजीवन सदस्य भी बनाए गए।

17 अक्टूबर को आयोजित वार्षिक उत्सव में पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से स्टील की अर्थी दान किए जाने की जानकारी भी दी गई।

वहीं 26 नवंबर को रेडक्रॉस भवन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

देखिए, आज की पत्रकार वार्ता में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा नरसिंहपुर के चेयरमैन ने वर्षभर की गतिविधियों और आगामी योजनाओं को लेकर क्या कुछ कहा, पोल खोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!