*रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, कल्हेड़ी में 45 घनमीटर रेत जब्त!*

नरसिंहपुर। 1  जुलाई  2026  जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम कल्हेड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित 15 ट्रॉली (लगभग 45 घनमीटर) रेत जब्त की।

जानकारी के अनुसार, जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स के निर्देशानुसार संयुक्त दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार, 30 जून को जांच के दौरान ग्राम कल्हेड़ी की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से रेत का भंडारण पाया गया।

संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 15 ट्रॉली रेत जब्त की। जब्त रेत को नियमानुसार मौके पर ही ग्राम सरपंच की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!