नरसिंहपुर ! 26 नवंबर 2026
नरसिंहपुर। गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज 26 नवंबर 2026, गुरुवार को टट्टा पुल पर किसान आंदोलन शुरू हो गया है। आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं।
प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
आंदोलन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
किसानों की प्रमुख मांग है कि गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
अब देखना होगा कि किसानों के इस आंदोलन पर शासन-प्रशासन क्या रुख अपनाता है और आंदोलन आगे क्या रूप लेता है।
📍 स्थान: टट्टा पुल, नरसिंहपुर
📅 दिनांक: 26 नवंबर 2026, गुरुवार
प्रमुख मांग: ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य
🚨 मौके पर: बड़ी संख्या में किसान, भारी पुलिस बल तैनात
📹 किसान आंदोलन की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए पोल खोल न्यूज़ के साथ।
पोल खोल न्यूज़ | निष्पक्ष • निर्भीक
जनता की आवाज़, आपके साथ








