. *ब्रेकिंग पोल खोल अभी -अभी रेलवे को पत्र देकर किसानों ने किया आगाह, कल 12 बजे होगा रेल रोको आंदोलन!*

नरसिंहपुर।25 नवंबर 2026 गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। किसान मोर्चा के नेतृत्व में 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे टट्टा पुल, नरसिंहपुर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पं. देवेंद्र पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित आंदोलन के संबंध में रेल विभाग को पत्र देकर पूर्व सूचना दे दी गई है, ताकि विभाग को आंदोलन की जानकारी रहे।

किसानों की प्रमुख मांग है कि गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। किसान नेताओं का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य लेकर रहेंगे।

अब सवाल यह है कि किसानों की इस मांग पर शासन-प्रशासन क्या रुख अपनाता है और कल प्रस्तावित आंदोलन को लेकर रेलवे एवं जिला प्रशासन की क्या तैयारी रहती है?

पोल खोल न्यूज़ कल किसान आंदोलन स्थल से आपको पल-पल की अपडेट देगा।

📍 स्थान: टट्टा पुल, नरसिंहपुर
📅 दिनांक: 26 नवंबर
⏰ समय: दोपहर 12 बजे से
✊ प्रमुख मांग: ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य

पोल खोल न्यूज़ | निष्पक्ष • निर्भीक | जनता की आवाज़, आपके साथ

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*पोल खोल विशेष रिपोर्ट | ठेमी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, युवक शुभम कहार की मौत, बाइक सवार दूसरा युवक घायल!* *एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार का सहारा देखिए क्या कहा मृतक के पिता ने पोल खोल पर !*

*कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित वारदात!* *देखिए, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा? क्या है पूरा मामला और अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर!*

error: Content is protected !!