*नरसिंहपुर में कल किसान आंदोलन का बिगुल! रेल रोको, हाईवे जाम और ₹600 गन्ना मूल्य की मांग पोल खोल न्यूज़ कल दिनभर आंदोलन स्थल से आपको पल-पल की अपडेट देगा।*

नरसिंहपुर। 25 नवंबर 2026 जिले में कल 26 नवंबर को किसान आंदोलन का बड़ा बिगुल बजने जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले के 7 किसान संगठन गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल और ₹100 बोनस की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे।

किसान संगठनों ने कल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक टाटा पुल के पास रेल रोको एवं हाईवे जाम

आंदोलन का ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि गन्ने का वर्तमान मूल्य उनकी लागत के अनुरूप नहीं है और समय पर भुगतान नहीं होने से किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

आंदोलन के दौरान किसानों द्वारा गन्ने का उचित मूल्य, ₹100 प्रति क्विंटल बोनस, 14 दिनों के भीतर भुगतान, एमएसपी की कानूनी गारंटी, संपूर्ण कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को उठाया जाएगा।

किसान संगठनों के अनुसार, जिले की शुगर मिलों से भुगतान एवं गन्ने के मूल्य को लेकर सहमति नहीं बनने के बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

आयोजकों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की बात कही है तथा एम्बुलेंस, स्कूली बसों और आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं करने का आश्वासन दिया है।

कल 26 नवंबर को नरसिंहपुर में किसान आंदोलन के चलते क्या स्थिति बनेगी? प्रशासन की क्या तैयारी है? किसानों की मांगों पर क्या कोई पहल होगी? सड़क और रेल यातायात पर कितना असर पड़ेगा?

पोल खोल न्यूज़ कल दिनभर आंदोलन स्थल से आपको पल-पल की अपडेट देगा। आंदोलन की हर गतिविधि, किसानों की आवाज और मौके की तस्वीरें सीधे आपके सामने।

📍 किसान आंदोलन स्थल -टट्टा पुल, नरसिंहपुर

🕛 समय – दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

पोल खोल न्यूज़ | निष्पक्ष • निर्भीक
जनता की आवाज़, आपके साथ।


 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*पोल खोल विशेष रिपोर्ट | ठेमी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, युवक शुभम कहार की मौत, बाइक सवार दूसरा युवक घायल!* *एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार का सहारा देखिए क्या कहा मृतक के पिता ने पोल खोल पर !*

*कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित वारदात!* *देखिए, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा? क्या है पूरा मामला और अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर!*

error: Content is protected !!