नरसिंहपुर।25 नवंबर 2026 विपतपुरा में अंजनी हॉस्पिटल के सामने गली में मिले बालक मयंक कुमार बैलवंशी के मामले में राहत भरी जानकारी सामने आई है।
पोल खोल ने थाना स्टेशनगंज प्रभारी सौरभ पटेल से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने बालक को थाना स्टेशनगंज बुलवाया, जहां मुंशी जी ने बालक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जांच के दौरान बालक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल में मिले एक नंबर के माध्यम से जानकारी सामने आई कि बालक के रिश्तेदार नरसिंहपुर में ही रहते हैं। बताया गया कि वे कुछ ही देर में बालक को लेने थाने पहुंचने वाले हैं।
इस पूरे मामले में समय पर सूचना देने वाले विपतपुरा निवासी नीलेश पटेल का विशेष आभार, जिनकी सूचना पर पोल खोल की टीम मौके पर पहुंची।
साथ ही थाना स्टेशनगंज प्रभारी सौरभ पटेल एवं मुंशी जी का भी आभार, जिन्होंने तत्परता से बालक की जानकारी लेकर उसके परिजनों तक पहुंचने में सहयोग किया।
पोल खोल – जनता की आवाज, आपके साथ।








