नरसिंहपुर।16 नवंबर 2026 गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य और उचित बोनस दिलाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुआ धरना 16 नवंबर को तीसरे दिन भी नगरपालिका चौराहे पर जारी रहा। 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद किसानों का धरना समाप्त नहीं हुआ है।
पोलखोल न्यूज़ की टीम लगातार किसानों के आंदोलन पर नजर बनाए हुए है। सोमवार सुबह एक बार फिर पोलखोल न्यूज़ ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसान नेता प्रतीक शर्मा और अन्य किसानों से बातचीत की।
इस दौरान 72 घंटे के अल्टीमेटम के बाद आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर सवाल उठे। क्या किसान मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालेंगे या फिर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे? आखिर प्रशासन के सामने किसानों की अगली चुनौती क्या होगी?
किसान नेता प्रतीक शर्मा ने पोलखोल न्यूज़ से बातचीत में आंदोलन की आगे की रणनीति को लेकर क्या कुछ कहा, देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
पोलखोल न्यूज़ | जनता की आवाज़, आपके साथ।








