नरसिंहपुर | 15 नवंबर 2026। बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम झारिया उर्फ राधे पर नरसिंहपुर पहुंचने से पहले कथित हमले की बड़ी खबर सामने आ रही है।
थाना बेलखेड़ा जिला जबलपुर घटना स्थल
विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुंदरादेही के नजदीक राधेश्याम झारिया के वाहन को कथित तौर पर 60 से 70 गाड़ियों में आए लोगों ने घेर लिया। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किए जाने की सूचना सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, स्थिति बिगड़ने पर राधेश्याम झारिया दूसरे वाहन में बैठकर वहां से निकलने में सफल रहे और अपनी जान बचाकर जबलपुर की ओर रवाना हुए।
जानकारी यह भी मिल रही है कि वे कुछ देर बाद जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे सकते हैं।
फिलहाल हमले की वास्तविक परिस्थितियों, हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का पक्ष भी सामने नहीं आया है।
पोलखोल न्यूज़ इस घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
नोट: यह प्रारंभिक समाचार सूत्रों और प्राप्त सूचनाओं पर आधारित है। घटना से जुड़े दावों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि प्रतीक्षित है।








