*खेत जाते समय किसान की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा; अगरिया शुगर मिल के पास की घटना!*

नरसिंहपुर। 15 नवंबर 2026 जिले के अगरिया शुगर मिल के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से एक किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राम यादव उर्फ रोशन यादव (लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम बचई, थाना मुंगवानी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि किसान खेत जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान अगरिया चौराहे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

पूरी खबर देखिए पोलखोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!