मंत्री विश्वास कैलाश सारंग 11 नवंबर को नरसिंहपुर जिले के दौरे पर, गाडरवारा में राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

नरसिंहपुर। 10 नवंबर 2026 मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग बुधवार 11 नवंबर को नरसिंहपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चीचली एवं गाडरवारा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मंत्री सारंग दोपहर 2:30 बजे चीचली पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद शाम 4 बजे गाडरवारा पहुंचकर कृषि उपज मंडी के पीछे प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं शाम 4:30 बजे रूद्र मैदान गाडरवारा में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष बालक वर्ग) का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा शाम 5:45 बजे गाडरवारा के छिड़ावघाट नदी मोहल्ला में स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

कार्यक्रमों के पश्चात शाम 6:15 बजे मंत्री भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मंत्री के इस दौरे को लेकर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!