*अपडेट पोलखोल 7 घंटे तक कलेक्ट्रेट में डटे रहे किसान! प्रशासन का लिखित आश्वासन – 12 नवंबर से पहले नहीं खुलेंगी शुगर मिलें, ₹600 गन्ना भाव पर होगी बैठक | पोलखोल न्यूज़!*

नरसिंहपुर। 4 नवंबर 2026।
7 घंटे तक कलेक्ट्रेट में डटे रहे किसान, प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना, 12 नवंबर को शुगर मिल मालिकों के साथ होगी बैठक।

नरसिंहपुर में किसानों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के पदाधिकारी एवं किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसान गन्ने का ₹600 प्रति क्विंटल भाव, ₹100 बोनस, फसल मुआवजा और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

किसान कलेक्टर रजनी सिंह को ज्ञापन सौंपने और अपनी बात रखने पर अड़े रहे। इस दौरान जिला प्रशासन और किसानों के बीच करीब 7 घंटे तक बातचीत चली।

मामले में जिला प्रशासन की ओर से जारी लिखित पत्र के अनुसार, किसानों के प्रदर्शन और संगठन के साथ बनी सहमति के आधार पर 12 नवंबर 2026 को शुगर मिल मालिकों के साथ बैठक निर्धारित की गई है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बैठक के पूर्व शुगर मिलों का संचालन प्रारंभ नहीं किया जाएगा।

प्रशासन के इस लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

अब 12 नवंबर की बैठक पर किसानों की निगाहें टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शुगर मिल मालिक किसानों की गन्ने का ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य और ₹100 बोनस की मांग पर सहमति देंगे?

7 घंटे के प्रदर्शन के बाद क्या बनी सहमति? प्रशासन के लिखित पत्र में क्या है? देखिए कलेक्ट्रेट से पूरी ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!