*ब्रेकिंग पोलखोल* *गांगई कलां में नर्मदा नदी से बड़े पैमाने पर रेत उत्खनन का आरोप, वीडियो आया सामने!*

नरसिंहपुर। 30 अक्टूबर 2026 जिले के गांगई कलां क्षेत्र में मां नर्मदा नदी से बड़े स्तर पर रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। पोल खोल न्यूज़ को एक सूत्र द्वारा भेजे गए वीडियो में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नजर आ रही हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या क्षेत्र में रेत का उत्खनन बड़े पैमाने पर जारी है? यदि ऐसा है तो जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिल रही है?

नर्मदा नदी से रेत उत्खनन को लेकर सामने आए इस वीडियो ने प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच करता है या नहीं।

वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होना बाकी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!