*नरसिंहपुर: सिद्धेश्वर धाम में सो रहे बाबा की पत्थर से हमला कर हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!*

नरसिंहपुर। 29 अक्टूबर 2026 जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठौतिया हार स्थित सिद्धेश्वर धाम में बाबा कैलाश की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

मामले में ग्राम पाठा निवासी 45 वर्षीय सोमनाथ ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बाबा कैलाश के सिर पर पत्थर से हमला किया गया था। उपचार के लिए जबलपुर ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आसपास के किसानों से पूछताछ की और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध की तलाश की।

जांच के दौरान सोमनाथ ठाकुर का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में जादू-टोने को लेकर पुरानी रंजिश की बात सामने आई और आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना मुंगवानी की टीम की प्रमुख भूमिका रही।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!