*बीती दशहरा की रात खूनी खेल पिता-पुत्र पर रॉड-पत्थरों से हमला 8 लोगों पर लगाया आरोप, अस्पताल में इलाज जारी देखिए पूरी खबर ग्राउंड रिपोर्ट पोल खोल पर !*

नरसिंहपुर। 21 अक्टूबर 2026 जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम राम पिपरिया में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान पिता-पुत्र के घायल होने का मामला सामने आया है। घायल पिता शोभाराम मल्लाह (55 वर्ष) और उनके पुत्र संदीप मल्लाह का जिला अस्पताल नरसिंहपुर में इलाज जारी है।

घायल पिता-पुत्र के अनुसार, उन पर करीब आठ लोगों ने हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने रॉड और पत्थरों से मारपीट की, जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गांव में हलचल का माहौल बन गया।

आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ और मामला इतना बढ़ कैसे गया कि पिता-पुत्र घायल हो गए? यह जांच का विषय है। घटना के संबंध में घायल पिता-पुत्र ने अपनी आपबीती बताई है।

फिलहाल, घायलों का उपचार जिला अस्पताल नरसिंहपुर में जारी है।

मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

पोल खोल न्यूज़ की अपील: किसी भी घटना के संबंध में निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस की जांच और दोनों पक्षों का पक्ष जानना जरूरी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!