*नरसिंहपुर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को लेकर कार्यशाला, नर्सिंग छात्रों को क्विज़ में भाग लेने के लिए किया प्रेरित!*

नरसिंहपुर, 11 सितंबर 2026। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के प्रशिक्षण केंद्र में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली क्विज़ प्रतियोगिता को लेकर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी (DYO) उमंग कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं प्रत्यक्ष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के उद्देश्यों, क्विज़ के प्रारूप, पंजीकरण प्रक्रिया और प्रतियोगिता के माध्यम से मिलने वाले राष्ट्रीय स्तर के अवसरों की जानकारी दी गई।

जिला युवा अधिकारी उमंग कुमार जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी और उनके विचार महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से क्विज़ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपनी नेतृत्व क्षमता को निखारने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की उप प्राचार्य नीलम राजपूत एवं सिस्टर ट्यूटर पूनम भी उपस्थित रहीं। उप प्राचार्य नीलम राजपूत ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

कार्यक्रम में वॉलंटियर कालूराम विश्वकर्मा और खुशी ढिमोले भी मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण की तकनीकी प्रक्रिया समझाई और उनकी जिज्ञासाओं एवं सवालों का समाधान किया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!