नरसिंहपुर ! 10 सितम्बर 2026
नरसिंहपुर जिले में घुबघट ग्राम के पास हाईवे पर सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण एक दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामफल बरूआ घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामफल निवारी गांव से अपने घर नरसिंहपुर शहर दोपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान घुबघट ग्राम के पास हाईवे पर आए बडे गड्ढे में वाहन अनियंत्रित हो गया और वे सड़क हादसे का शिकार हो गए।
घटना के बाद 112 और 1033 की मदद से घायल रामफल को उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। हादसे के बाद सड़क की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।








