नरसिंहपुर। 10 सितम्बर 2026 राष्ट्रवादी किसान आर्मी, जिला नरसिंहपुर द्वारा जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत गुड़ भट्टी स्थापना पर मिलने वाले अनुदान (सब्सिडी) को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम अनुस्मारक आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
संगठन का कहना है कि इससे पहले 5 अगस्त 2026 को डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गन्ना उत्पादक किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई तथा शासन को सकारात्मक अनुशंसा भेजने की मांग की गई थी। संगठन के अनुसार, अब तक इस संबंध में ठोस प्रगति की जानकारी नहीं मिली है।
अनुस्मारक आवेदन में PMFME योजना के तहत गुड़ भट्टी स्थापना के लिए अनुदान व्यवस्था को नरसिंहपुर जिले में शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने तथा इस संबंध में राज्य शासन को प्रस्ताव/अनुशंसा तत्काल भेजने की मांग की गई है।
संगठन का कहना है कि सब्सिडी उपलब्ध होने से गन्ने का मूल्य संवर्धन, किसानों की आय तथा ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है।








