नरसिंहपुर। 7 सितंबर 2026 जिले के निवारी गांव में खेत से चारा लेने गए 20 वर्षीय युवक रूद्रेश नामदेव की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार 6 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, रूद्रेश चारा लेने के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत से गोहे तक कथित रूप से बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय ग्रामीण सतीश घोषी पिता शारदा घोषी द्वारा खेत में जंगली सुअर से बचाव के लिए करंट का तार लगाया गया था, जो कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक खेत से गोहे तक फैला हुआ था।
परिजनों का कहना है कि करंट लगने के बाद रूद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि तार इस तरह लगाया गया था कि उसकी चपेट में आने का खतरा बना हुआ था। उनका यह भी कहना है कि परिवार को घटना की जानकारी देर से मिली।
सोमवार 7 सितंबर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में वास्तविक परिस्थितियां और जिम्मेदारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
देखिए पोलखोल न्यूज़ से खास रिपोर्ट—मृतक युवक के परिजनों ने क्या लगाए आरोप।








