*चारा लेने गए 20 वर्षीय युवक की करंट से मौत, खेत में बिछे तार को लेकर परिजनों ने सतीश पर लगाए गंभीर आरोप!* *देखिए पोलखोल न्यूज़ की खास रिपोर्ट, मृतक युवक के परिजनों ने क्या लगाए आरोप?*

नरसिंहपुर। 7 सितंबर 2026  जिले के निवारी गांव में खेत से चारा लेने गए 20 वर्षीय युवक रूद्रेश नामदेव की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार 6 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, रूद्रेश चारा लेने के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत से गोहे तक कथित रूप से बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय ग्रामीण सतीश घोषी पिता शारदा घोषी द्वारा खेत में जंगली सुअर से बचाव के लिए करंट का तार लगाया गया था, जो कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक खेत से गोहे तक फैला हुआ था।

परिजनों का कहना है कि करंट लगने के बाद रूद्रेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि तार इस तरह लगाया गया था कि उसकी चपेट में आने का खतरा बना हुआ था। उनका यह भी कहना है कि परिवार को घटना की जानकारी देर से मिली।

सोमवार 7 सितंबर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में वास्तविक परिस्थितियां और जिम्मेदारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

देखिए पोलखोल न्यूज़ से खास रिपोर्ट—मृतक युवक के परिजनों ने क्या लगाए आरोप।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!