नरसिंहपुर। 2 सितंबर 2026 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला स्तरीय शालेय वॉलीबॉल एवं सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउंड स्थित वॉलीबॉल कोर्ट में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 3 सितंबर 2026 तथा बालक वर्ग की प्रतियोगिता 3 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं शामिल होंगे।
प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इनमें निर्णायक एवं चयन समिति, चिकित्सा समिति, खेल मैदान समिति, अभिलेख सत्यापन समिति, प्रचार-प्रसार समिति और सहयोग समिति शामिल हैं।
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के लिए प्राथमिक उपचार, पेयजल, साफ-सफाई और आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद चयनित खिलाड़ियों की जिला चयन सूची एवं आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समयसीमा में जिला क्रीड़ा कक्ष में जमा कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
स्थान: स्टेडियम ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, नरसिंहपुर
बालिका वर्ग: 3 सितंबर 2026
बालक वर्ग: 3 सितंबर 2026








